फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में दो गुटों में झड़प, रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव

Fri, 27 Mar 2026 08:37 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार को रामनवमी के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने इलाके को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में विवाद। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और रघुनाथगंज में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और आसपास की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस और सुरक्षा बलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त जारी है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लद्दाख में कुदरत का कहर: हिमस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, कई वाहन दबे
विज्ञापन


वहीं मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर झड़प हो गई, जिसमें दुकानों और प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं शामिल थीं। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें