फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा रोड विवाद: बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर बवाल, तीन FIR दर्ज; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 28 May 2026 04:11 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

महाराष्ट्र के मीरा रोड में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद तीन एफआईआर दर्ज की गईं। सोसाइटी में बकरों और सूअर को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी। पुलिस ने 500 से ज्यादा जवान तैनात किए हैं। फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
मीरा रोड में कुर्बानी के बकरों पर विवाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन




किस बात को लेकर था विवाद?
पुलिस के अनुसार, मीरा रोड के पूनम क्लस्टर स्थित सृष्टि कॉम्प्लेक्स में बकरीद के लिए कुर्बानी के बकरों को रखने हेतु एक अस्थायी शेड बनाया गया था। इस पर कुछ स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद यह अस्थायी ढांचा हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराएं नहीं': होर्मुज संकट के बीच बढ़ते दामों पर राजनाथ सिंह बोले- ईंधन-खाद की कमी नहीं

विरोध प्रदर्शन के बाद शिकायत कराई गई दर्ज
सोमवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और काशीमीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को मामला तब और बढ़ गया जब कुछ प्रदर्शनकारी सोसाइटी गेट पर पहुंचे, नारेबाजी की, हनुमान चालीसा का पाठ किया और कथित तौर पर एक सूअर को सोसाइटी परिसर में ले जाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


बाद में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। इस दौरान झड़प हुई, जिसमें एक वीएचपी पदाधिकारी समेत तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ लोगों पर ब्लेड से हमला किया गया।

यह भी पढ़ें- विजयन के घर ईडी का छापा: कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, हुई हिंसा; चेन्निथला बोले- कानून तोड़ने वाले नहीं बचेंगे

इलाके में 500 से अधिक पुलिसकर्मी किए गए तैनात
डीसीपी राहुल चव्हाण ने बताया कि इलाके में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने गैरकानूनी जमावड़ा, पशुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और लोगों को चोट पहुंचाने से जुड़े मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवाद के बाद नगर निगम की चार गाड़ियों से 51 बकरों को सोसाइटी परिसर से हटाया गया। बकरीद के मद्देनजर ठाणे और पालघर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें