फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर भिड़े दोनों देशों के किसान, बीएसएफ-बीजीबी ने किया तनाव को शांत

Sat, 18 Jan 2025 07:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बीएसएफ और बीजीबी ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। दोनों पक्षों के किसानों को तितर-बितर किया गया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर शनिवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी के पास तनाव पैदा हो गया। दरअसल, दोनों देशों के किसानों के बीच एक विवाद झड़प में का रूप ले लिया। अर्धसैनिक बल ने इस घटना की जानकारी दी। बीएसएफ ने एक बयान जारी कर बताया कि बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और स्थिति का सामान्य करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


बीएसएफ के अनुसार, यह झड़प सुबह के 11:45 बजे शुरू हुई। भारतीय किसान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास काम कर रहे थे। उन्होंने बांग्लादेशी किसानों पर फसल चोरी करने का आरोप लगाया। दोनों देशों किसानों के बीच पहले बहस हुई। इस बहस ने झड़प का रूप ले लिया। इस झड़प के कारण दोनों गुटों के किसान बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने एक-दूसरे को गालियां दी और पथराव भी किए। 

बीएसएफ ने अपने बयान में कहा, "बीएसएफ और बीजीबी ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। दोनों पक्षों के किसानों को तितर-बितर किया गया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में वापस भेज दिया गया।" इस दौरान किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। बीएसएफ ने ऐसे विवादों से बचने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय किसानों को सीमा पर खेती से संबंधित किसी भी मुद्दे की रिपोर्ट सीधे बीएसएफ कर्मियों को देने की सलाह दी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, "हमने भारतीय किसानों से शांति बनाए रखने और सीमा विवादों से में शामिल होने से बचने का अनुरोध किया। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।" बीजीबी ने सीमा के अपनी तरफ की स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। इस घटना के बाद दोपहर के समय कुछ बांग्लादेशी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50-75 मीटर के अंदर देखे गए, लेकिन बीजीबी कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। बता दें कि  क्षेत्र में बीएसएफ और बीजीबी यूनिट कमांडेंट आगे ऐसी घटनाओं से बचने के लिए समन्वय बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें