फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीके' के सामने ही भिड़े कांग्रेसी, गाली-गलौज और हाथापाई

Thu, 28 Apr 2016 03:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • यूथ कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़े
  • कैडर वाली पार्टी का अनुशासन तार-तार
  • सीनियर नेताओं के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की टीम के सामने बुधवार को युवा कांग्रेस के दो गुट भिड़ गए। नौबत गालीगलौज से हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच, किसी ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। हालांकि फिर कुछ ही देर बाद वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। पीके की टीम के सदस्य यहां मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों और युवा और महिला विंग के पदाधिकारियों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


हंगामे की वजह से बैठक लगभग आधा घंटा ठप रही। पार्टी में स्थानीय स्तर पर जबरदस्त गुटबाजी देख टीम पीके भौचक रह गई।प्रशांत किशोर की टीम के सदस्य एक-एक कर जब युवा कांग्रेस के नेताओं से मुखातिब हुए तभी सवाल-जवाब के दौर के बीच युवा कांग्रेस के दो नेता भिड़ गए। बात एक-दूसरे की औकात देख लेने से शुरू हुई और फिर दोनों पक्षों के समर्थक भी आ गए। गालीगलौज के बीच नौबत हाथापाई की आ गई।

आखिरकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया और दोनों गुटों में समझौता कराया। कांग्रेस के मिशन 2017 की नैया पार लगाने के लिए पीके की टीम वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर है। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से मिलने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में हुए हंगामे से टीम पीके को इसका भरपूर अंदाजा लग गया कि स्थानीय स्तर पर संगठन में गुटबाजी चरम पर है और अनुशासन की कमी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें