फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों में झड़प, फायरिंग में दो की मौत, कई घायल

Sat, 26 Nov 2022 09:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना में दो की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Indian Reserve Battalion - फोटो : Twitter/ Dilip Singh Kshatriya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना में दो की मौत हो गई। दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग हुई। दो जवानों की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि जवानोंके बीछ झड़प किस कारण से हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये जवाब चुनाव की ड्यूटी के लिए आए थे। एक जवान ने अपने ही साथियों परे एके-56 से फायरिंग की। जब यह फायरिंग की घटना हुई तब कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मृतक जवानों के करीबियों और दूसरे गुट के जवानों से भी पूछताछ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें