फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदिवासियों की जमीन हड़प रहे भू-माफिया': सीजेपी ने भाजपा सरकार को घेरा, किस पार्टी को वोट देने की अपील की?

Mon, 23 Nov 2026 08:36 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, पणजी, गोवा

सार

गोवा में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने आदिवासियों की जमीन, अधिकारों और रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। पार्टी ने करापुर में जमीन बिल्डरों को दिए जाने का आरोप लगाया। आइए जानते हैं कि सीजेपी ने राज्य के लोगों से किस पार्टी को वोट देने की अपील की?
विज्ञापन
अभिजीत दिपके, सीजेपी के संस्थापक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका ने गोवा में जमीन के अधिकारों, रोजगार के अवसरों और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। इसके साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


अभिजीत दिपके ने क्या कहा? 
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, 'आदिवासियों के मुद्दों को लेकर सरकार क्या करने की कोशिश कर रही है। यह साफ तौर पर देखा जा सकता है। वे न सिर्फ आदिवासियों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि उनकी जमीनें भी हड़प रहे हैं। करापुर में, गांव की जमीन मंत्रियों के उन दोस्तों को दे दी गई है जो बिल्डर हैं।' दिपके ने आगे कहा, 'मैं करापुर गया था, वहां के लोगों को जीएमसी (अस्पताल) पहुंचने के लिए डेढ़ घंटे का सफर तय करना पड़ता है। उस गांव के नायक, गौरीश गडी, जिन पर बेरहमी से हमला किया गया आखिर क्यों? वह तो बस लोगों के हक के लिए लड़ रहे थे। भू-माफिया ने उन्हें इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके सिर पर आठ टांके आए हैं। उनका हाथ भी टूट गया है। उन्हें तुरंत सुरक्षा दी जानी चाहिए। अगर गौरीश गडी पर दोबारा कोई हमला होता है, तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी, जो उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम रही है।'

सीजेपी ने किसे वोट देने की अपील की? 
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'यह शर्म की बात है कि गोवा के लोगों की जमीन छीनी जा रही है और पूंजीपतियों को दी जा रही है। सीजेपी गोवा, नागरिकों के साथ मिलकर एक 'नागरिक घोषणापत्र' (सिटीजन मेनिफेस्टो) तैयार करेगा। आने वाले चुनावों में, हम गोवा के सभी नागरिकों से अपील करेंगे कि वे केवल उन्हीं पार्टियों को वोट दें जो आपकी मांगों और आपके घोषणापत्र से सहमत हों। इस घोषणापत्र का पहला एजेंडा '39A' को रद्द करना होगा। जो भी राजनेता इसके लिए सहमत नहीं होता, हम सभी गोवावासियों से अपील करते हैं कि वे उस राजनेता को वोट न दें।'
विज्ञापन


वहीं, सौरव दास ने कहते हैं, 'हमारे आदिवासी समुदायों यानी मूल निवासियों के अधिकारों का लंबे समय से हनन होता आ रहा है। गोवा भी इससे अछूता नहीं है। यहां के आदिवासी समुदाय भी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 39A का मुद्दा पूरे गोवा के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है। हमने इन समस्याओं के बारे में सुना है और हम इनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले दो महीनों के भीतर, सीजेपी  गोवा की टीम एक 'नागरिक घोषणापत्र' (सिटिजन्स मेनिफेस्टो) जारी करेगी। इस घोषणापत्र में 39A के मुद्दे के साथ-साथ आदिवासी समुदायों के अधिकारों के हनन का भी जिक्र होगा। गोवा में वोट मांगने वाली किसी भी राजनीतिक पार्टी को इस नागरिक घोषणापत्र में बताई गई मांगों को स्वीकार करना होगा यही हमारा संकल्प है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें