नवी मुंबई के सानपाड़ा सेक्टर-18 में माफको मार्केट के पीछे स्थित सप्तशृंगी ऑयल कंपनी के गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई। तेल और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर ऐरोली, रबाले, कोपरखैरणे, वाशी, नेरुल और सीबीडी बेलापुर के दमकल केंद्रों से टीमें मौके पर पहुंचीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित माफको मार्केट इलाके में रविवार की रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें और धुएं के घने गुबार उठने लगे। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
यह गोदाम सानपाड़ा सेक्टर-18 में माफको मार्केट के पीछे स्थित सप्तशृंगी ऑयल कंपनी का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोदाम में तेल का भंडार और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। इसकी वजह से आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल से बीच-बीच में धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई देने की खबर सामने आई।
दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग की सूचना मिलते ही नवी मुंबई के अलग-अलग दमकल केंद्रों से गाड़ियां रवाना की गईं। ऐरोली, रबाले, कोपरखैरणे, वाशी, नेरुल और सीबीडी बेलापुर के दमकल केंद्रों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी गोदाम के भीतर तक पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।
Navi Mumbai, Maharashtra: A massive fire erupted at an oil warehouse in Turbhe's MAFCO Market. Fire brigade teams rushed to the spot, and efforts are underway to bring the blaze under control. https://t.co/9yubxWQ4aq
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम में तेल और दूसरी ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी के कारण आग बुझाने में मुश्किलें आ रही थीं। आसपास औद्योगिक इकाइयों और दूसरे गोदामों की मौजूदगी को देखते हुए आग को फैलने से रोकना भी बड़ी चुनौती थी। पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
छुट्टी के कारण कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं होने की सूचना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार की छुट्टी होने के कारण गोदाम में कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं थी। इससे संभावित रूप से बड़ी जनहानि टलने की बात कही जा रही है। हालांकि, आग से गोदाम में रखे तेल, मशीनरी और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान तथा घटना की वास्तविक वजह के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।