हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे सीजेआई शरद अरविंद बोबडे।
- फोटो : Social Media
जस्टिस शरद अरविंद बोबडे सुप्रीम कोर्ट के 47वें चीफ जस्टिस हैं। पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई के बाद इन्होंने 18 नवंबर 2019 को पदभार ग्रहण किया था। चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस बोबडे का कार्यकाल करीब 17 महीने का है। 23 अप्रैल 2021 को वह रिटायर हो जाएंगे।
बता दें कि हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों, कोरोना वायरस के परीक्षण की सुविधा, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाले जाने जैसे अहम मामलों की सुनवाई हुई है। इन सभी मामलों में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्त से पालन कराने के लिए कहा था।