सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे
- फोटो : Twitter
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने शनिवार को कहा कि तकनीक के चलते भविष्य में कोर्टरूम और अदालतें छोटी हो जाएंगी। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंसाफ मिलने की चुनौतियां भी सामने आईं, जिसने कोर्टरूम को आधुनिक बनाने की राह खोली है।