चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने बुधवार को निजी वजहों के चलते मुल्लापेरियार बांध मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। वह इस मामले की सुनवाई कर रही पीठ की अध्यक्षता कर रहे थे। मामले की सुनवाई से हटने के बाद सीजेआई बोबडे ने मामले को दूसरी पीठ को भेज दिया। जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन की पीठ अब इस मामले की सुनवाई करेगी।