सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चार जजों के बीच गतिरोध जारी है। मिली खबर के मुताबिक दीपक मिश्रा और कॉन्फ्रेस करने वाले चार जजों के बीच मुलाकात हुई है। विवाद को सुलझाने के लिए एक और मुलाकात कल होने की संभावना है।
आपको बता दें कि
सुप्रीम कोर्ट की बार काउंसिल की ओर से आए बयान में कहा गया था कि जजों की ओर से छिड़ा विवाद सुलझ गया है। बार काउंसिल के चेयरमैन मनन मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जजों के बीच अब कोई विवाद नहीं है।
मनन मिश्रा ने कहा था कि विवाद सुलझ चुका है, क्योंकि शीर्ष अदालत में सभी कोर्ट रूम में काम पहले की तरह हो रहा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से चार जजों के मतभेद के मामले पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया कि अभी यह विवाद सुलझा नहीं है। जजों के बीच मतभेद लगातार जारी है।