कर्नाटक के श्री शरादाम्बा मंदिर में एक श्रद्धालू के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को मंदिर में एंट्री लेने से रोकने के लिए जमीन पर घसीटा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक मंदिर में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के परिजन मौजूद थे।
दरअसल, पुलिसकर्मी बुजुर्ग को सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में जाने से रोक रहा था, लेकिन वह जाने की जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिसकर्मी के इस व्यवहार के चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया है।