फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: चुनाव नजदीक आते ही कोर्ट में बढ़ जाते हैं धोखाधड़ी के मामले, CJI चंद्रचूड़ ने कहा-यह हमारे समाज की सच्चाई

Fri, 01 Dec 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीजेआई ने संविधान दिवस पर कार्यक्रम में संविधान के महत्व को बताते हुए अमर उजाला में प्रकाशित एक कविता का जिक्र किया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के संविधान दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत में सीजेआई ने कहा, परसों मैं संविधान दिवस पर अमर उजाला पढ़ रहा था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं और अदालत राजनीतिक व्यस्तता का स्थल बन जाती है। सुप्रीम कोर्ट में धोखाधड़ी के मामलों की संख्या बढ़ जाती है। संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में सीजेआई ने कहा, कल ही, मुझे एक धोखाधड़ी के मामले से निपटना पड़ा। उन्होंने कहा, चुनाव खत्म होने के बाद चीजें शांत हो जाती हैं और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, अदालत राजनीतिक व्यस्तता का स्थान बन जाती है। यह हमारे समाज की सच्चाई है। मैं इसे किसी मूल्य निर्णय के साथ नहीं देख रहा हूं।
विज्ञापन


पढ़ी अमर उजाला में प्रकाशित कविता
सीजेआई ने संविधान दिवस पर कार्यक्रम में संविधान के महत्व को बताते हुए अमर उजाला में प्रकाशित एक कविता का जिक्र किया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के संविधान दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत में सीजेआई ने कहा, परसों मैं संविधान दिवस पर अमर उजाला पढ़ रहा था। उसमें अमलेंदु शुक्ला की एक बहुत सुंदर कविता पढ़ी जिसमें संविधान की बेहतरीन व्याख्या है। सीजेआई ने कविता पढ़ते हुए कहा, उन्होंने लिखा है...मैं भारत का संविधान हूं, सबको राह दिखाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें