फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI: सीजेआई बीआर गवई को अस्पताल में कराया गया भर्ती, तेलंगाना दौरे पर हुए थे संक्रमण के शिकार

Mon, 14 Jul 2025 03:43 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CJI BR Gavai Hospitalised: भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, वे एक गंभीर संक्रमण से संक्रमित हुए थे, जिसकी जानकारी उनके तेलंगाना दौरे के दौरान मिली थी। फिलहाल इलाज से उन्हें राहत मिली है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
सीजेआई बीआर गवई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को हाल ही में तेलंगाना दौरे के दौरान गंभीर संक्रमण से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और एक-दो दिन में उनके आधिकारिक कामकाज पर लौटने की उम्मीद है। मुख्य न्यायाधीश ने आज अदालत में सुनवाई नहीं की है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'अभिव्यक्ति की आजादी का गलत इस्तेमाल हुआ', पीएम मोदी के आपत्तिजनक कार्टून पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को हाल ही में हैदराबाद की आधिकारिक यात्रा के दौरान एक गंभीर संक्रमण का पता चला था। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इलाज का उनका पर अच्छा असर हो रहा है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश की हालत में हो रहा सुधार
सूत्रों ने बताया कि, मुख्य न्यायाधीश की हालत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी और वे अपना काम फिर से शुरू करेंगे। मुख्य न्यायाधीश 12 जुलाई को नालसर विधि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाषण देने के लिए हैदराबाद में थे। मुख्य न्यायाधीश गवई ने उसी दिन हैदराबाद में बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर-संविधान सभा-भारत का संविधान शीर्षक से एक विशेष डाक कवर और भारतीय संविधान में कला एवं सुलेख पर चित्र पोस्टकार्ड का एक सेट भी जारी किया। मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार को आंशिक कार्य दिवसों के समापन पर अदालत नहीं लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: केरल सरकार ने किया राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका को वापस लेने का अनुरोध, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का विरोध

सीजेआई बी आर गवई के बारे में जानें
24 नवंबर, 1960 को अमरावती में जन्मे न्यायमूर्ति बी आर गवई 16 मार्च, 1985 को बार में शामिल हुए थे। इसके बाद 14 नवंबर, 2003 को उन्हें उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 12 नवंबर, 2005 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। वे 14 मई 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें