सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पोर्टल ‘सुस्वागतम’ शुरू करने की घोषणा की। इससे वकील, अदालत आने वाले लोग, प्रशिक्षु और अन्य लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे और शीर्ष न्यायालय में प्रवेश करने के लिए ई-पास ले सकेंगे।
लोगों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
सीजेआई ने कहा कि सुस्वागतम पोर्टल का परीक्षण करने के लिए 25 जुलाई 2023 से इसे शुरू कर दिया गया था। इसका उपयोग करने वाले लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। नौ अगस्त तक इस पोर्टल के जरिए प्रायोगिक आधार पर 10,000 से अधिक ई-पास जारी किए गए।
लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति
वहीं, अदालत कक्ष में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के काउंटर पर प्रवेश पास पाने के लिए सुबह लंबी कतार हुआ करती थी।