फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fare Se Fursat: हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मिलेगी मुक्ति, एलायंस एयर की नई योजना का शुभारंभ

Mon, 13 Oct 2025 09:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Fare Se Fursat: विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने एलायंस एयर की 'किराए से फुर्सत' योजना का शुभारंभ, जिसमें तय हवाई किराया लागू किया जाएगा। इस योजना का मकसद यात्रियों को हवाई किराए में उतार-चढ़ाव की परेशानी से राहत देना और उड़ान को आसान बनाना है।  
विज्ञापन
के राममोहन नायडू - फोटो : पीआईबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन मंत्रालय ने सोमवार को हवाई किराए से जुड़ी एक नई पहल शुरू की। सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय विमानन कंपनी एलायंस एयर ने सोमवार को हवाई किराया योजना 'फेयर से फुर्सत' का एलान किया। इसका मकसद यात्रियों को हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मुक्ति दिलाना है।
विज्ञापन


विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय एयरलाइन एलायंस एयर की 'किराए से फुर्सत' (किराए के तनाव से मुक्ति) योजना का शुभारंभ किया। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इसका मकसद यात्रियों को हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मुक्ति दिलाना और देश में उड़ान सेवा को आसान बनाना है। 

ये भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में सफर अब और आसान, टिकट के लिए नहीं लगनी होगी लाइन; व्हाट्सएप से कर सकेंगे बुकिंग
विज्ञापन


इस मौके पर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा, एलायंस एयर के प्रमुख अमित कुमार और सीईओ राजर्षि सेन भी मौजूद थे। योजना की व्यवहार्यता और यात्रियों की राय जानने के लिए 'किराए से फुर्सत' को आज से 31 दिसंबर 2025 तक कुछ खास मार्गों पर पायलट आधार पर लागू किया गया है।

स्थिर किराया प्रणाली हवाई किराए में उतार-चढ़ाव से जुड़ी अनिश्चितता और तनाव को खत्म करेगी।  किराया योजना के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, यह योजना उड़ान योजना के मूल सिद्धांतों को देखते हुए बनाई गई है। वह नरेंद्र मोदी सरकार की 'उड़े देश का आम नागरिक' योजना का जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि राममोहन नायडू की ओर से विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा, एलायंस एयर के अध्यक्ष अमित कुमार और एयरलाइन के सीईओ राजर्षि सेन की मौजूदगी में शुरू की गई। इस पहल के तहत बुकिंग की तिथि किसी भी प्रस्थान के दिन भी स्थिर रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें