फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: तकनीकी खराबी के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ने लिया एटीसी का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 08 Nov 2025 11:37 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार (08 नवंबर) को दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एटीसी मैसेजिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के बाद परिचालन की समीक्षा की।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुक्रवार को दिनभर एयर ट्रैफिक सिस्टम (एटीसी) में आई तकनीकी खराबी से प्रभावित रहा, जिसके चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर आई तकनीकी समस्या के मामले में केंद्र सरकार बेहद गंभीर है। जिसके बाद शनिवार (08 नवंबर) को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर का दौरा किया।
विज्ञापन


बैकअप सर्वर स्थापित करने का निर्देश
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नायडू ने विमानों के परिचालन में आई समस्या की समीक्षा की, साथ ही विमान सेवाओं के सुचारू परिचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नायडू ने अधिकारियों को दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी का विस्तृत मूल कारण विश्लेषण करने और परिचालन को बढ़ावा देने के लिए बैकअप सर्वर स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, , "पिछले दो दिनों में एएआई, एएनएस और ईसीआईएल की टीमों ने मैन्युअल समन्वय के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समस्या की पहचान और समाधान के लिए अथक प्रयास किया। अब जब सिस्टम पूरी तरह से बहाल हो गए हैं, तो मैंने अधिकारियों को विस्तृत मूल कारण विश्लेषण करने और सिस्टम रिडंडेंसी बढ़ाने का निर्देश दिया है ताकि हमारे एटीसी नेटवर्क को भविष्य के लिए और अधिक लचीला बनाया जा सके।"

ये भी पढ़ें: Airport Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, दो दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नायडू ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर एटीसी टावर का दौरा किया। बयान के अनुसार मंत्री ने निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए विस्तृत मूल कारण विश्लेषण किया जाए। इसी के साथ अधिकारियों को एटीसी संचालन को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त या फॉलबैक सर्वर सहित सिस्टम में और सुधार की योजना बनाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


800 से ज्यादा उड़ानों में हुई थी देरी
बता दें कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की उड़ान योजना प्रक्रिया का समर्थन करने वाले स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या के कारण शुक्रवार को देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दिल्ली हवाई अड्डे पर 800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई और 46 उड़ानें रद्द हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें