फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता विधेयक का विरोध, पुलिस से झड़प में छह महिलाएं घायल 

Mon, 11 Feb 2019 10:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नागरिकता (संशोधन) विधेयक को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर यहां सड़क जाम करने वाली महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसमें कम से कम छह महिलाएं घायल हो गईं। महिला मार्केट के दुकानदारों ने इलाके में धारा-144 लागू होने के बावजूद अपनी मांग के समर्थन में सड़क पर टेंट लगाकर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी थी। 

विज्ञापन


ख्वारिमबंद मार्केट में महिला संगठन की अध्यक्ष शांतिदेवी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के साथ संघर्ष में छह महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है। विभिन्न संगठनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है।

नगालैंड में बंद से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में सामाजिक संगठनों की अपील पर दस घंटे नगालैंड बंद की वजह से राज्य में सोमवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह छह बजे से बंद शुरू हुआ जिसकी वजह से स्कूल, कॉलेज, बाजार और तमाम दफ्तर बंद रहे। सड़कों पर वाहन नजर नहीं आए। तमाम संगठनों ने विधेयक के विरोध में आंदोलन तेज करने की धमकी दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें