फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक : पीएम मोदी ने जताई खुशी, तो सोनिया ने बताया काला दिन 

Wed, 11 Dec 2019 09:20 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे संवैधानिक इतिहास का काला दिन करार दिया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने बिल पास होने के बाद खुशी जताते हुए कहा, 'भारत और हमारे देश के भाईचारे के लिए ऐतिहासिक दिन। मुझे खुशी है कि #CAB2019 राज्यसभा में पास हो गया। उन सभी सांसदों का आभार, जिन्होंने इसके पक्ष में वोट किया। यह विधेयक उन लोगों की मुश्किलों को खत्म करेगा, जिन्होंने लंबे समय से यातनाएं झेली हैं।'
 

 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इसे संवैधानिक इतिहास का काला दिन बताया है। 

सोनिया गांधी ने इस विधेयक के पास होने को संकीर्ण मानसिकता और बांटने वाली ताकतों की जीत बताया है। यह बिल भारत की उस सोच को चुनौती देता है, जिसे हमारे पूर्वजों ने सोचा था। यह बिल भारत को बांटने वाला है, जहां धर्म के आधार पर नागरिकता तय होगी। 
 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक हमारे संविधान के समानता के अधिकार व धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करने के उद्देश्य को पूरा नहीं करता है। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमारे देश ने सभी देशों और धर्मों के शरणार्थियों को अपने यहां जगह दी है। यह बहुत ही दुख की बात है कि यह विधेयक ऐसे समय में आया है जब दुनिया महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें