फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता बिल: कपिल सिब्बल बोले- न मैं डरता हूं, न देश के मुसलमान डरते हैं

Wed, 11 Dec 2019 04:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kapil Sibal, Congress in Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन
राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हम हिंदू और मुस्लिम देश के विरोध में हैं। मौजूदा सरकार दो देशों की थ्योरी सच कर रही है। आप संविधान की बुनियाद को बदल रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि गृह मंत्री ने इतिहास की कौन सी किताबें पढ़ी हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि नया सवेरा आएगा, लेकिन इससे लाखों लोगों की काली रात खत्म नहीं होगी। देश के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। ये सिर्फ एक समुदाय पर हमला है। न मैं डरता हूं, न देश के नागरिक डरते हैं, न देश के मुसलमान डरते हैं। हम सिर्फ संविधान से डरते हैं। 

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राज्यसभा में कहा कि, मुझे समझ नहीं आता कि गृहमंत्री ने कौन सी इतिहास की किताबें पढ़ी हैं। दो राष्ट्र सिद्धांत हमारा नहीं है। यह सावरकर का दिया गया सिद्धांत था।  
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मैं गृह मंत्री से अनुरोध करता हूं कि उस आरोप को वापस लें क्योंकि कांग्रेस एक राष्ट्र की थ्योरी में विश्वास करती है, आप उस पर विश्वास नहीं करते हैं। हमें 2014 से मालूम है कि आपका मकसद क्या है? कभी एनआरसी, कभी आर्टिकल 370, कभी नागरिकता संशोधन विधेयक। आपका मकसद हम अच्छी तरह समझते हैं।

कपिल सिब्बल ने कहा कि जिनके पास भारत को समझने का विचार नहीं है, वे भारत के विचार की रक्षा नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

 



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें