फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी को घेरा,कहा- भीड़ हिंसा में शामिल रही है कांग्रेस 

Wed, 08 Jan 2020 02:38 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकता कानून को लेकर सोनिया गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 10 जनपथ (सोनिया गांधी का आवास) से पूरे देश में हिंसा फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जो भीड़ हिंसा में शामिल रही है और अब ये एक बार फिर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे है।

विज्ञापन

 



बता दें कि सीएए कानून के पास होने के बाद से ही लगातार देश के कई इलाकों में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देश के कई विश्वविद्यालय में छात्र जमकर इसका विरोध कर रहे है। दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी, जेएनयू समेत जंतर-मंतर पर सीएए के खिलाफ विरोध देखने को मिल रहा है। इसी के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में भी विरोध दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें