भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सोमवार को सीआईएसएफ ने संभाल ली। बता दें कि भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस के खिलाफ कोवाक्सीन टीका विकसित किया है। इस रिपोर्ट में जानिए कि अब कंपनी के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव आएंगे और यह फैसला क्यों लिया गया है।
देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के हाथों में आ गई है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की अगुवाई में कुल 64 सशस्त्र अधिकारी परिसर की सुरक्षा करेंगे। जीनोम वैली में स्थित कंपनी का पंजीकृत कार्यालय और संयंत्र अर्धसैनिक बल की सुरक्षा में रहेगा।
विज्ञापन
इसलिए किया गया सुरक्षा में बदलाव
सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने इसे लेकर बीते दिनों कहा था कि जब देश की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो यह संगठन महत्वपूर्ण है। ऐसे में स्पष्ट रूप से इस पर आतंकवादी खतरे का संकट आ सकता है। इसलिए, सीआईएसएफ को हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा को सुरक्षित करने का काम सौंपा गया है।