फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF: सीआईएसएफ की बढ़ेगी ताकत, केंद्र सरकार ने दी महिलाओं की पहली रिजर्व बटालियन को मंजूरी

Tue, 12 Nov 2024 05:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास 12 रिजर्व बटालियन हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब भी सीआईएसएफ को चुनाव या किसी नए संस्थान में सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है तो रिजर्व बल को तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में महिला सैनिकों की भागीदारी बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने एक हजार से अधिक कर्मियों वाली पहली पूर्ण महिला रिजर्व बटालियन तैयार करने को मंजूरी दी है। यह फैसला एयरपोर्ट और अन्य अहम संस्थानों में सीआईएसएफ जवानों की ड्यूटी की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक रिजर्व बटालियन को पहले से स्वीकृत दो लाख कर्मियों के बल से तैयार किया जाएगा। रिजर्व बटालियन में 1025 महिला जवान होंगी। जबकि इसका नेतृत्व वरिष्ठ कमांडेंट स्तर का अधिकारी करेगा। इसे लेकर इसी सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकृति आदेश जारी किया है।

सीआईएसफ के पास 12 रिजर्व बटालियन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास 12 रिजर्व बटालियन हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब भी सीआईएसएफ को चुनाव या किसी नए संस्थान में सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है तो रिजर्व बटालियन को तैनात किया जाता है।  

विज्ञापन

सीआईएसएफ की महिला जवान - फोटो : ANI
68 एयरपोर्ट और स्मारकों के लिए महिला जवानों की जरूरत
अधिकारियों के मुताबिक सीआईएसएफ के पास देश के 68 एयरपोर्ट समेत दिल्ली मेट्रो, लाल किला और ताजमहल की सुरक्षा का जिम्मा है। यहां पर बड़ी संख्या में महिला जवानों की जरूरत है। इसके लिए सरकार को पूर्ण महिला रिजर्व बटालियन के गठन का प्रस्ताव दिया गया था। इसके अलावा सीआईएसएफ परमाणु और एयरोस्पेस से जुड़े संस्थानों समेत निजी क्षेत्र के संस्थानों को आतंकवाद विरोधी सुरक्षा देता है। इसमें इन्फोसिस का बंगलूरू और पुणे कार्यालय, जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी शामिल है। 

 
विज्ञापन

सीआईएसएफ - फोटो : ANI
जुलाई में मिला था संसद की सुरक्षा का जिम्मा
केंद्र सरकार ने जुलाई में देश की संसद की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को दिया था। इससे पहले संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पास थी। सीआईएसएफ ने यहां पर  3,300 से अधिक जवानों को तैनात किया है। इनकी अगुवाई के लिए 29 अधिकारियों को भी तैनात किया गया। इन अफसरों में एक उपमहानिदेशक, एक वरिष्ठ कमांडेंट, दो कमांडेंट, सात डिप्टी कमांडेंट और 18 असिस्टेंट कमांडेंट को शामिल हैं। इनमें से दो अधिकारी फायर विंग से हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें