फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट्स पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या, परेशान CISF ने दी चौंकने वाली रिपोर्ट

Mon, 09 Oct 2017 08:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
एयरपोर्ट
विज्ञापन
एयरपोर्ट्स पर बढ़ती भीड़ सफर करने वालों के साथ-साथ सिक्योरिटी चेकिंग में लगे सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) भी परेशान है। CISF का कहना है कि सफर करने वालों की संख्या जिस हिसाब से बढ़ रही है उस हिसाब से उनके स्टाफ को नहीं बढ़ाया जा रहा है, जिससे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए CISF ने विमानन के साथ-साथ गृह मंत्रालय को भी एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले पांच सालों में 65 प्रतिशत ज्यादा लोग प्लेन से सफर करने लगे हैं और पीक हॉर में यह और ज्यादा हो जाते हैं, लेकिन सिक्योरिटी में लगे लोग और उसके लिए जो उपकरण चाहिए होते हैं उनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

पढ़ें: हवाई यात्रियों के लिए राहत, ये 10 बड़े एयरपोर्ट्स हो जाएंगे सिक्युरिटी टैग फ्री 

इस वजह से ही सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर ज्यादा लंबी लाइनें लगती हैं। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, अहमदाबाद और लखनऊ में ज्यादा बुरा हाल है। दिल्ली में पैसेंजर्स को फ्लाइट टाइमिंग से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा जाता है ताकि इस भीड़ की वजह से उनकी फ्लाइट ना छूट जााए। खबर के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के लेवल पर विस्तार होने वाला है लेकिन मुंबई के लिए ऐसा कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन


CISF ने अधिकारियों को पहले से तैयार रहने की चेतावनी भी दी है। कहा गया है कि पिछले पांच सालों में 66.2 प्रतिशत (10.5 करोड़) ज्यादा लोग बाय एयर सफर करने लगे और आने वाले पांच सालों में यह आंकड़ा मौजूदा 25.5 करोड़ से चालिस करोड़ हो जाएगा। 
विज्ञापन


भारत में कुल 59 एयरपोर्ट हैं जिनपर CISF के 26,000 कर्मचारी तैनात हैं, कहा गया है कि आने वाले पांच सालों में 19,072 और कर्मचारियों  की  जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें