- सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी। इसके लिए ज्यादा काउंटर रखने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा।
- हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं होगी।
- लोग कतार में अंदर-बाहर जाएं, इसके लिए इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है।
- एक्सेस प्वाइंट्स, ऑनलाइन सेल्स प्वाइंट, लॉबी और वॉशरूम जैसे एरिया में लोगों को संक्रमण से बचने के तरीके बताने की व्यवस्था करनी होगी।
- दो शो के बीच का वक्त अलग-अलग होगा।
- एक शो खत्म होने और दूसरा शुरू होने का एक ही वक्त नहीं रखा जा सकता।
- एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि सामाजिक दूरी रहे।
- एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा, फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे।
- कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिले तो पूरे परिसर को डिसइन्फेक्ट करना होगा।
सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में क्या होंगे बाकी के इंतजाम
- शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर एक मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा।
- हॉल के बाहर छह फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे।
- क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें।
- सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी।
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
- टिकट बुकिंग दिनभर हो। एडवांस बुकिंग की सुविधा मिले।
- आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
- वेस्ट फूड और बेवरेजेज को सेफ्टी के साथ डिस्पोज करना होगा।