फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID: निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, आरोपी रोशन सलदान्हा का मामला अब सीआईडी के हवाले; अब आगे क्या?

Tue, 22 Jul 2025 03:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू

सार

निवेश पर ऊंचा रिटर्न देने का झांसा देकर 43 वर्षीय रोशन सलदान्हा ने देशभर के लोगों से करोड़ों की ठगी की। मंगलूरू निवासी सलदान्हा ने फर्जी दस्तावेज, शेल कंपनियां और जटिल वित्तीय तरीकों से यह जाल फैलाया। बिहार, असम, महाराष्ट्र, हैदराबाद व चित्रदुर्गा से 35 करोड़ से ज्यादा की शिकायतें आईं। हालांकि अब मामले में जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 43 वर्षीय आरोपी रोशन सलदान्हा के खिलाफ मामला अब और गंभीर हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि इस बहु-करोड़ ठगी मामले की जांच अब सीआईडी (अपराध जांच विभाग) को सौंपी गई है। सलदान्हा, जो मंगलूरू के बजाल इलाके का निवासी है, फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उस पर आरोप है कि उसने लुभावने रिटर्न का झांसा देकर कई निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगे।

विज्ञापन


बता दें कि मामले की शुरुआत तब हुई जब बिहार के एक व्यवसायी ने 10 करोड़ रुपये की जमीन डील में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सीईएन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि सलदान्हा ने फर्जी दस्तावेजों, शेल कंपनियों और जटिल वित्तीय तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों को ठगा।

कई राज्यों में फैला ठगी का जाल
मामले में अब तक सलदान्हा के खिलाफ मंगलूरू में दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। हैदराबाद के व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की है। असम से 20 करोड़ और महाराष्ट्र से 5 करोड़ रुपये की ठगी की रिपोर्ट सामने आई है। इसके साथ ही चित्रदुर्गा टाउन पुलिस स्टेशन में भी 40 लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कांग्रेस में अंदरूनी कलह: साथी मुरलीधरन के तंज पर शशि थरूर का पलटवार, पूछा- जो सवाल उठा रहे हैं, वो हैं कौन?

50 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन
जांच में पुलिस को सलदान्हा से जुड़े कई बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें अब तक 50 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि सलदान्हा ने खुद को 'वैध' दिखाने के लिए कई चैनलों और तरीकों से निवेशकों का विश्वास जीता, और फिर उन्हें ठगा।

पुलिस ने मांगी कस्टडी, 23 जुलाई को सुनवाई
मंगलूरू पुलिस ने आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की है, जिस पर 23 जुलाई को सुनवाई होगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड मिलने पर वे ठगी की पूरी सच्चाई, पैसों के लेन-देन, और सलदान्हा के साथियों की पहचान कर पाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bihar SIR: 'आधार, मतदाता और राशन कार्ड केवल पहचान के लिए मान्य', चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर को सही ठहराया

देशभर के पीड़ितों से अपील
मंगलूरू पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि जो अन्य मामले दर्ज हैं, उनकी जांच स्थानीय पुलिस करती रहेगी। साथ ही उन्होंने देशभर के पीड़ितों से अपील की है कि वे आगे आएं और अपने निकटतम थाने या मंगलूरू पुलिस से संपर्क करें। इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले को लेकर लोगों में काफी जागरूकता और चिंता देखी जा रही है, क्योंकि यह मामला कई राज्यों में फैले सैकड़ों परिवारों की जमा पूंजी से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें