राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान शुभव्रत चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा में लंबे समय से तैनात थे। 2018 में उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक जवान की पत्नी ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
सीआईडी की टीम एक बार फिर भाजपा नेता और बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के आवास के पास स्थित एक केंद्र पर पहुंची, जहां तीन साल पहले उनके निजी गार्ड की मौत हो गई थी। सीआईडी की टीम का यह दौरा तीन में दूसरी बार है। इससे पहले 14 जुलाई को सीआईडी की टीम यहां पर पहुंची थी और लोगों से इस मामले में पूछताछ की थी। हालांकि, जांच एजेंसी को कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान शुभव्रत चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा में लंबे समय से तैनात थे। अधिकारी भाजपा से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से सांसद भी रह चुके थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा काफिले में शामिल थे। चक्रवर्ती ने 2018 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक पुलिस बैरक में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद चक्रवर्ती की पत्नी ने जांच की मांग की थी।
सीआईडी कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि चक्रवर्ती की पत्नी सुपर्णा ने हाल में कांथी थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी। वही इस मामले को सीआईडी टीम के पास ट्रांसफर की गई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही थी।