फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला, CID ADG सुप्रतिम सरकार भी सूची में शामिल

Tue, 14 Jul 2026 03:38 PM IST
Pavan पीटीआई, कोलकाता

सार

Major Rejig in West Bengal Police: पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिसमें 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, इसमें सीआईडी के एडीजी सुप्रतिम सरकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल - फोटो : X @WBPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी एक सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 28 आईपीएस अधिकारियों और पांच डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य सरकार का यह फैसला पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस बड़े बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- TMC के बागी सांसदों को मिलेगी संसदीय मान्यता?: बिरला से मुलाकात के क्या हैं मायने, अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा
  • सुप्रतिम सरकार: सीआईडी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल सुप्रतिम सरकार का तबादला कर उन्हें अब एडीजी, टेलीकम्युनिकेशंस बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उन्हें कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया था।
  • एन आर बाबू: सुधार गृह सेवाओं के डायरेक्टर जनरल रहे एन आर बाबू अब सीआईडी के नए डीजी और आईजीपी होंगे।
  • अमित कुमार राठौड़: त्रिपुरारी अथर्व की जगह अमित कुमार राठौड़ को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  • के जयरामन: उत्तर बंगाल  के एडीजी रहे के. जयरामन को अब आर्थिक अपराध निदेशालय का डायरेक्टर बनाया गया है।
किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
इसके अलावा विशाल गर्ग को एडीजी, पश्चिमी जोन से स्थानांतरित कर एडीजी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) बनाया गया है। वहीं, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार त्रिपाठी को होमगार्ड विभाग में आईजी के पद पर भेजा गया है। त्रिपुरारी अथर्व को बिधाननगर पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर एडीजी, ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा नियुक्त किया गया है। उनकी जगह राठौड़ अमितकुमार भरत को बिधाननगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। बारुईपुर पुलिस जिले में भी बदलाव करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) पिनाकी दत्ता को हटा दिया गया है। उनकी जगह अतीश बिस्वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- NIA: बंगलूरू के अल-हिंद ISIS टेरर मामले में मुख्य आरोपी को सात साल की जेल, टारगेट किलिंग की साजिश में था शामिल
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में बारुईपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपराध स्थल पर पुलिस अधिकारियों के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई थी। इसी के बाद यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें