फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप को किसने बनाया? अब सरकार ने दी है इसपर सफाई

Wed, 28 Oct 2020 08:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोग्य सेतु - फोटो : आरोग्य सेतु
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) द्वारा बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मिनिस्ट्री, नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी), सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन को आरोग्य सेतु एप को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजने के बाद सरकार ने इसपर सफाई दी है। 

विज्ञापन


आरोग्य सेतु एप पर उठ रहे सवालों पर सरकार ने सफाई पेश करते हुए कहा कि आरोग्य सेतु एप भारती सरकार के जरिए पब्लिक प्राइवेट मोड पर बनाया गया है। माईजीओवी (MyGoV) और डिजिटल इंडिया के सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा कि नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मिलकर इस एप को बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह एप रिकॉर्ड वक्त में तैयार कराया गया है और इसमें किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है और यह पूरी तरह से पारदर्शी है। देश में कोरोना वायरस को रोकने में इस एप ने बहुत मदद की है। इस ऐप को रिकॉर्ड 21 दिनों में तैयार कर लिया गया था।
विज्ञापन


आरोग्य सेतु एप पर क्यों हुआ विवाद
इससे पहले नेशनल इंफोर्मेटिक्स ब्यूरो(एनआईसी), जो सरकारी वेबसाइट डिजाइन करता है और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आता है, ने एक आरटीआई जवाब में कहा था कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोग्य सेतु एप किसने बनाया है और इसे कैसे बनाया गया है। इसके बाद ही केंद्रीय सूचना आयोग द्वारा इन्हें नोटिस भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें