फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईसी ने प्रवासी मजदूरों के आंकड़े नहीं देने पर अधिकारी को लगाई फटकार

Mon, 01 Jun 2020 03:37 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना आयोग ने आरटीआई के तहत प्रवासी मजदूरों से जुड़े आंकड़े नहीं देने पर अधिकारी को फटकार लगाई है। साथ ही श्रम मंत्रालय को उसकी वेबसाइट पर आंकड़े अपलोड करने को कहा है। सूचना आयुक्त वनजा एन सरना ने इस मामले को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता वेंकटेश नायक ने श्रम आयुक्त कार्यालय से प्रवासी मजदूरों के आंकड़े मांगे थे, जिस पर जनसूचना अधिकारी ने कहा कि उनके पास कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले, मुख्य श्रम आयुक्त ने आठ अप्रैल को सर्कुलर जारी कर अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को तीन दिन के भीतर लॉकडाउन लागू होने के बाद विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों की गिनती करने का निर्देश दिया था। इस सर्कुलर के बाद नायक ने आरटीआई दायर कर जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें