फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईसी ने पूछा- भाजपा संसदीय दल आरटीआई के दायरे में क्यों नहीं आ सकता

Fri, 18 Aug 2017 10:14 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
rti - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने भाजपा संसदीय दल से पूछा है कि वह आरटीआई कानून के दायरे में क्यों नहीं आ सकता? आयोग ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक, सदन के नेता, उपनेता या किसी भी अधिकृत प्रतिनिधि को 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे जब इस पर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


हाल ही में बिहार के विष्णुदेव भंडारी द्वारा दाखिल एक आरटीआई के बाद केंद्रीय सूचना आयोग ने यह जवाब मांगा है। भंडारी ने आरटीआई के जरिये जानना चाहा कि सांसद निधि स्थानीय विकास के तहत योजनाओं का चयन किस आधार पर किया जाता है। साथ ही उन्होंने मधुबनी से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के संसदीय क्षेत्र के विकास की भी जानकारी मांगी है। 

सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु ने भाजपा को संबोधित करते हुए भाजपा संसदीय दल के सचिव से जानकारी मांगी है। अपने आदेश में आयुक्त ने कहा है कि यह प्रश्न सभी सियासी दलों के लिए है। आदेश के मुताबिक सभी विधानमंडल दल और संसदीय दल को सैद्धांतिक रूप से सार्वजनिक संस्था माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें