फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churachandpur: मणिपुर में लड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 साल का शख्स गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 10:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल

सार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। लड़की का शव शुक्रवार को जिले के थानलोन उप-विभाग के एक जंगल में मिला था। वह शुक्रवार को लीजांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को थानलोन उप-मंडल के जंगल में मिला। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता उसे खोजने जंगल में गए। लड़की के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'आंखें नहीं मूंद सकते', किस बात पर कोर्ट ने जताई नाराजगी; मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती क्यों?

पुलिस ने बताया कि आरोपी को जिले के खोकेन गांव से गिरफ्तार किया गया। वह फेरजावल जिले का रहने वाला है। आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए जोमी मदर्स एसोसिएशन ने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटना महिलाओं के सम्मान की कमी और उनकी गरिमा की रक्षा करने में विफलता को दर्शाती है।
विज्ञापन


एक महीने में यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना
चुराचांदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इस महीने की शुरुआत में चुराचांदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने चुराचांदपुर जिले में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर के आसपास 9 वर्षीय लड़की मृत पाई गई थी। लड़की के शरीर पर गर्दन पर चोट के निशान और शरीर के चारों ओर खून के धब्बे पाए गए थे। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का लोकसभा-राज्यसभा में क्या असर, केंद्र में कितना मजबूत हुआ NDA?

दो साल से हालात तनावपूर्ण
मणिपुर में पिछले दो साल से हालात तनावपूर्ण हैं। रुक-रुक कर हिंसक घटनाओं की वजह से सुरक्षा बलों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन घटनाक्रमों के बीच एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें