फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी चौपर डील मामला: मिशेल ने कहा, जेल में अच्छा खाना नहीं मिलने से उसका वजन घटा

Fri, 10 May 2019 01:50 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वीवीआईपी चौपर डील मामले में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने अपना वजन 16 किलो कम होने तथा उसे जेल में केवल उबली हुई सब्जियां खिलाने का आरोप लगाया है। इस पर अदालत ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। राउज एवेन्यू अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार के समक्ष बृहस्पतिवार को मिशेल को पेश किया गया। उसने कोर्ट को बताया कि उसे जेल में केवल उबली हुई सब्जियां दी जा रही है, जिससे उसका वजन 16 किलो कम हो गया। डॉक्टर ने भी उसे सेहतमंद खाना देने के लिए कहा है लेकिन उसे अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है।  

विज्ञापन


अदालत ने कहा जेल प्रशासन का जवाब आने के बाद मिशेल की मेडिकल जांच व उसके खाने के संबंध में जरूरी आदेश दिया जाएगा। इस मुद्दे पर अदालत शुक्रवार को सुनवाई करेगी। अदालत ने मिशेल के कारोबारी साझेदार डेविड सिम्स, दो कंपनियों ग्लोबल सर्विसेज एफजेडई तथा ग्लोबल ट्रेड एंड कॉमर्स सर्विसेज के पेश होने पर दोबारा समन जारी करते हुए सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की है। 

सीबीआई ने चार अप्रैल को मिशेल के खिलाफ विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। मिशेल पर वीवीआईपी चौपर डील सौदे में 225 करोड़ की घूस लेने का आरोप है। उसे सीबीआई ने दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद 4 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वायु सेना के पूर्व अध्यक्ष एसपी त्यागी, उनके भाई संजीव त्यागी, जूली त्यागी भी आरोपी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें