फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल का केस लड़ने वाले वकील जोसेफ को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Aljo K Joseph
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए अलजो जोसेफ को युवा कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यूएई से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए जोसेफ भारतीय युवा कांग्रेस के विधि विभाग के प्रभारी की भूमिका में थे।
विज्ञापन




अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि जोसेफ अपनी निजी हैसियत से वकील के तौर पर पेश हुए थे और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त और निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल को इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके मंगलवार देर रात भारत लाया गया। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड को ठेका दिलाने और भारतीय अधिकारियों को गैरकानूनी कमीशन या रिश्वत का भुगतान करने के लिए बिचौलिए के तौर पर मिशेल की संलिप्तता 2012 में सामने आई थी।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें