फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चिल्का झील के ऊपर उड़ने के कारण पूर्व सांसद का हेलिकॉप्टर जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Tue, 18 Sep 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा पुलिस ने सोमवार को बीजेडी (बीजू जनता दल) के पूर्व सांसद जय पांडा का हेलिकॉप्टर जब्त कर लिया है। उनपर आरोप है कि उनका हेलिकॉप्टर चिल्का झील के ऊपर से गुजरा था। पर्यावरण की दृष्टि से वहां हेलिकाप्टर उड़ाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।



मामले पर पांडा ने कहा कि 'मुझे घूमने से रोकने के लिए ये प्रयास किया गया है, लेकिन वह मुझे नहीं रोक सकते।' उन्होंने कहा 'एफआईआर में कहा गया है कि लोगों ने हेलिकॉप्टर को दोपहर 1.30 बजे देखा था। लेकिन केंद्रपारा से उडा़न भरने के बाद हेलिकॉप्टर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 1.30 बजे पहुंचा। ऐसा लग रहा है कि सरकार कोई भी रिपोर्ट उठा रही है। जो पुलिस वाले मेरा हेलिकॉप्टर जब्त करने आए थे उन्होंने मेरे स्टाफ से कहा कि वह दबाव में हैं।' बता दें कि मई में ही पांडा ने बीजेडी को छोड़ दिया है।


मामले की शिकायत चिल्का विकास प्राधिकरण के सहायक संरक्षक ने दर्ज कराई। पूर्व सांसद के खिलाफ लगे आरोप की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर को उनका हेलिकॉप्टर झील के ऊपर से गुजरा था।


पुरी के एसपी सार्थक सारंगी का कहना है कि उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इस बारे में बात की थी। लेकिन उन्होंने हेलिकॉप्टर के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। उड़ान से संबंधित जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


एफआईआर में कहा गया है कि 15 सितंबर को 1.30 बजे सफेद रंग का हेलिकॉप्टर चिल्का झील के ऊपर से उड़ते हुए देखा गया था। जिससे वहां काफी आवाज आने सगी  और हेलिकॉप्टर को उराखुडा और उसके आसपास के गांवों में उतारने की कोशिश भी की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next