फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300th Engine: चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में 300वां इंजन किया तैयार, रचा इतिहास

Sun, 17 Aug 2025 01:04 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

डानकुनी स्थित सहायक इकाई ने 74 इंजन का निर्माण कर इस मील का पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष की इस अवधि में अब तक का सर्वोत्तम उत्पादन है।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) ने वित्त वर्ष 2025-26 में मात्र 115 कार्य दिवसों में 302 इलेक्ट्रिक इंजन का निर्माण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2025-26 का 300वां इलेक्ट्रिक इंजन स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सीएलडब्ल्यू परिसर से रोल आउट किया गया। अब तक कुल 302 इंजन का निर्माण हुआ है, जिसमें 228 इंजन सीएलडब्ल्यू चित्तरंजन और 74 इंजन डानकुनी सहायक इकाई से निर्मित हुए। यह उपलब्धि किसी भी वित्तीय वर्ष में 300 इंजन के सबसे तेज उत्पादन का रिकॉर्ड है। सीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक विजय कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संपूर्ण टीम सीएलडब्ल्यू को बधाई दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डानकुनी स्थित सहायक इकाई ने 74 इंजन का निर्माण कर इस मील का पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष की इस अवधि में अब तक का सर्वोत्तम उत्पादन है। इस वर्ष 300 इंजनों का यह रिकॉर्ड उत्पादन मात्र 115 दिनों में पूरा हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 33 कार्य दिवस पहले है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह लक्ष्य सितंबर को 148 कार्य दिवसों में पूरा हुआ था। इससे पूर्व, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएलडब्ल्यू ने मात्र 75 कार्य दिवसों में 200 इंजन (चित्तरंजन- 152, डानकुनी- 48) का निर्माण कर नया रिकॉर्ड बनाया था। पिछले वर्ष समान संख्या के इंजन जुलाई को 102 कार्य दिवसों में बने थे। इस प्रकार इस वर्ष 27 कार्य दिवस पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली गई।
विज्ञापन


इसी तरह, 100 इंजनों का उत्पादन भी इस वर्ष 41 कार्य दिवसों मई में पूरा किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह लक्ष्य 50 कार्य दिवसों मई में हासिल हुआ था। इस प्रकार 9 कार्य दिवस पहले 100 इंजन तैयार हो गए। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सीएलडब्ल्यू को 777 इंजन निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। सीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक विजय कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संपूर्ण टीम सीएलडब्ल्यू को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें