फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: लोजपा में जारी उठापटक के बीच अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान

Tue, 29 Jun 2021 01:50 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अहमदाबाद

सार

  • चिराग पासवान ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन जब इन कठिन समय के दौरान उनके हस्तक्षेप की उम्मीद थी, तो भाजपा साथ नहीं।
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी उठापटक के बीच पार्टी के नेता चिराग पासवान सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। इसे उन्होंने शहर का निजी दौरा करार दिया।

विज्ञापन


हवाईअड्डे पर पहुंचे पासवान उस सवाल पर सीधा जवाब देने से बचते नजर आए, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद आए हैं क्योंकि ऐसी अटकलें हैं? लोजपा नेता ने कहा कि वह निजी दौरे पर अहमदाबाद आए हैं।

गौरतलब है कि अपनी ही पार्टी में चुनौतियों का सामना कर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा के साथ उनके संबंध एकतरफा नहीं रह सकते हैं और यदि उन्हें घेरने का प्रयास जारी रहा तो वह अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन जब इन कठिन समय के दौरान उनके हस्तक्षेप की उम्मीद थी, तो भाजपा साथ नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें