चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मामले में निलंबित आईपीएस विकास कुमार को बड़ी राहत मिली है। सीएटी ने मंगलवार को उनका निलंबन रद्द कर दिया और सभी सेवा लाभ देने का आदेश दिया। सीएटी की तरफ से रोका हया ये निलंबन अन्य निलंबित अधिकारियों की बहाली का रास्ता भी खोल सकता है।
कर्नाटक के बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बीते चार जून को हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास कुमार विकास को निलंबित कर दिया था। लेकिन अब इस मामले में बड़ा मोड़ आया है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (सीएटी) ने मंगलवार को उनका निलंबन रद्द कर दिया। बता दें कि मामले में बंगलुरू बेंच के जस्टिस बीके श्रीवास्तव और प्रशासनिक सदस्य संतोश मेहरा की पीठ ने 24 जून को फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है। सीएटी ने विकास कुमार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें सेवा नियमों के तहत सभी लाभ मिलेंगे।
सीएटी ने निलंबन को बताया अवैध
सरकार का आरोप था कि पुलिस को भारी भीड़ की संभावना पहले से पता थी, फिर भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। न तो सार्वजनिक सूचना जारी की गई, न ही भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। उच्च अधिकारियों से भी मार्गदर्शन नहीं लिया गया।
ये भी पढ़ें:- INS Tamal: दुश्मनों का काल बनेगा आईएनएस तमाल, आज नौसेना में होगा शामिल; इंद्र की तलवार जैसी मारक क्षमता से लैस
राज्य सरकार ने पांच अधिकारियों को किया था निलंबित