फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में घुसपैठ को लेकर भारत-चीन के बीच हो रही बातचीत

Wed, 16 Aug 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने चीन की ओर से की गई घुसपैठ को नाकाम कर दिया। लद्दाख में हुई घुसपैठ के बाद भारत और चीनी सैनिकों के बीच बातचीत हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख के चुसूल में बातचीत हो रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: लद्दाख में चीन की दादागीरी, इसलिए भारत से टकरा रहा है ड्रैगन

गौरतलब है कि पीएलए ने लद्दाख की मशहूर पानगोंग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की कोशिश को नाकाम कर दिया। जब चीनी सैनिकों के सामने भारतीय सैनिक मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हो गए, तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद भारतीय जवानों ने तत्काल जवाब देते हुए चीनी सैनिकों पर पथराव किया।

इस घटना में दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आईं और रस्मी ‘बैनर ड्रिल’ के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच दो इलाकों- फिंगर-4 और फिंगर-5 में भारतीय सीमा में घुसने का दो बार प्रयास किया। लेकिन इन दोनों मौकों पर भारतीय जवानों ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की है। कुछ दिनों पहले चीनी सैनिकों ने उत्तराखंड में भी घुसपैठ की थी। उत्तराखंड में लगभग 200 चीन सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए थे। हालांकि बाद में भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद चीनी सैनिक पीछे हट गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें