भारत में 'एक्स' पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और अखबार ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट बंद प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा तुर्किये प्रसारक 'टीआरटी वर्ल्ड' का 'एक्स' खाता भारत में रोक दिया गया। देश विरोधी फर्जी खबरें फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।