फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू में चीनी युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चेहरे पर मारा चाकू

Mon, 31 Jul 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : indiatoday
विज्ञापन
बंगलूरू में बिजनेस ट्रिप पर आये चीनी युवक पर 5 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला शनिवार रात को हुआ जिसमें चीनी युवक के चेहरे पर चोट आई हैं। युवक का नाम यान है जोकि बिजनेस डील के लिए बंगलूरू आया था। 
विज्ञापन


यान इंदिरानगर में कैब के लिए इंतजार कर रहे थे तभी 5 लोग बाइक से आये और चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने यान को लूटने की कोशिश की लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुए तो यान के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया।

यान मदद के लिए चिल्लाए जिसके बाद पास से गुजरने वाले पुलिस के जवान ने यान को बचाया। हांलाकि तब तक आरोपी भाग गए। यान को अस्पताल ले जाया गया, उनके चेहरे पर गहरा कट लगा था। बाद में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन चीनी युवक पर हुए हमले ने बंगलूरू में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें