फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री के बॉर्डर दौरे का चीनी मीडिया ने किया स्वागत, उनके सैनिकों को सिखाया था 'नमस्ते'

Mon, 09 Oct 2017 03:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने चीनी सैनिकों से मिलकर उनको नमस्ते का मतलब बताया जो कि चीनी मीडिया को भी भाया। ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में इसे अच्छा कदम बताया है। लेख में लिखा है कि संकट के वक्त में कैसे काम किया जाता है यह दोनों देशों ने सीख लिया है साथ ही लिखा है कि दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन


चीनी सरकार द्वारा चलाए जाने वाले ग्लोबल टाइम्स में लिखा है कि निर्मला सीतारमण का बॉर्डर पर चीनी सैनिकों से मिलना अच्छे संकेत देता है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे।

निर्मला सीतारमण शनिवार को नाथू ला गईं थी और वहां उन्होंने चीनी सैनिकों से मुलाकात की थी। वहां सीतारमण ने चीनी सैनिकों को नमस्ते का मतलब भी बताया था। इससे पहले सीतारमण ने एक फोटो भी ट्वीट की थी। उसमें वह हाथ हिलाते हुए दिख रही थीं। सीतारमण ने फोटो के साथ लिखा था कि चीनी सैनिक उनकी फोटो ले रहे थे जिसपर उन्होंने हाथ हिलाकर हेलो बोल दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें: बॉर्डर पर रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को बताया 'नमस्ते' का मतलब, देखिए वीडियो

लेख में यह भी दावा किया गया कि पिछले तीन सालों से दोनों देशों के बीच संबंध खराब चल रहे हैं और इसके चलते भारत में चीन की छवि खराब हो गई है। आगे लिखा गया है कि दोनों देश एक दूसरे का साथ देना चाहते हैं इसलिए किसी भी तरह के विवाद और टकराव से बचना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि चीन और भारत के बीच ताजा विवाद डोकलाम को लेकर है। दोनों देशों के सैनिक 70 से ज्यादा दिन एक दूसरे के आमने-सामने डंटे रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें