फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की तारीफ से बौखलाया चीनी मीडिया, लिखा- US अकेला नहीं दिला पाएगा UNSC में स्थाई सीट

Sat, 21 Oct 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत और अमेरिका की बढ़ती दोस्ती चीन को खटक रही है और उसकी बौखलाहट चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के लेख में साफ दिखी। लेख में लिखा है कि यूएस अकेला भारत को यूएन सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट नहीं दिला सकता।
विज्ञापन


लेख में ये भी लिखा है कि भारत को यूएस के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन के बयान से ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि यूएस अकेला बिना चीन का साथ मिले भारत को यूएन में स्थाई सीट नहीं दिला पाएगा। लेख में ये भी कहा गया है कि भारत और चीन के बीच बढ़ती दूरी का फायदा उठाकर यूएस भारत से अपनी नजदीकी बढ़ाकर उसे (भारत) चीन के खिलाफ तैयार कर रहा है।

US ने पाक-चीन को लताड़ा, भारत को कहा 'भरोसेमंद साथी', विदेश मंत्रालय ने की सराहना

यूएस के विदेश मंत्री अगले हफ्ते भारत-पाकिस्तान सहित एशिया के कुछ देशों के दौरे पर आने वाले हैं। दौरे से पहले उन्होंने चीन और पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए भारत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भारत, यूएस का भरोसेमंद साथी बनने को तैयार है। अमेरिकी विदेश मंत्इरी के इस बयान पर ही चीनी मीडिया ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया से पहले वहां के विदेश मंत्रालय ने टिलरसन के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे पक्षपातपूर्ण बताया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि यूएस-भारत की बढ़ती नजदीकी से उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है, लेकिन वह चीन के लिए गलत बयानबाजी ना करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें