फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China Ties: चीनी दूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा- भारत-चीन रिश्तों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है

Thu, 29 Sep 2022 01:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा कि एशियाई सदी को चीन और भारत के संयुक्त विकास और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के जरिए एवं भारत और अन्य एशियाई देशों की एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा कि चीन-भारत संबंधों का न केवल दोनों देशों के लिए महत्व है, बल्कि इस क्षेत्र और दुनिया पर भी इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। राजदूत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए चार प्रस्ताव भी रखे।

विज्ञापन


इन प्रस्तावों में आपसी समझ और विश्वास को बढ़ावा देना, दोनों के लिए फायदेमंद सहयोग, मतभेदों का उचित प्रबंधन और समन्वय एवं सहयोग को मजबूत बनाना शामिल हैं। राजदूत ‘पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 'एशियाई सदी' को चीन और भारत के संयुक्त विकास और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के जरिए एवं भारत और अन्य एशियाई देशों की एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद, भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही भारत ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण करेगी।

पिछले महीने, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि बीजिंग ने सीमा पर जो किया उसके बाद भारत और चीन के बीच संबंध बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि यदि दोनों पड़ोसी हाथ नहीं मिला सकते हैं तो 'एशियाई सदी' का सपना नहीं साकार होगा। राजदूत ने कहा, "अगले साल भारत एससीओ और जी20 की अध्यक्षता करेगा और चीन अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर भारत से संबंधित कार्यों में भारत का समर्थन करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें