फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने विदेशी भाषा की लिस्ट से चीन को किया बाहर, चीनी दूतावास ने राजनीतिकरण न करने को कहा 

Tue, 04 Aug 2020 10:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-चीन (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति से 'चीनी' को विदेशी भाषा की सूची से हटा लिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में माध्यमिक स्कूल स्तर पर छात्रों को दी जाने वाली विदेशी भाषाओं की सूची में चीनी भाषा को सूची से बाहर कर दिया है। इसपर भारत में स्थित चीनी दूतावास ने मंगलवार को उम्मीद जताई की भारत कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट और चीन-भारत उच्च शिक्षा सहयोग के उद्देश्य पर निष्पक्ष तरीके से व्यवहार करेगा और इसका राजनीतिकरण करने से बचेगा।

विज्ञापन

चीनी दूतावास ने कहा कि चीन और भारत के बीच तेजी से घनिष्ठ आर्थिक, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ, भारत में चीनी भाषा शिक्षण की मांग बढ़ रही है। कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट परियोजना पर चीन-भारत सहयोग 10 सालों से अधिक समय से चला आ रहा है।


यह भी पढ़ें- नई शिक्षा नीति में 'चीनी' को विदेशी भाषा की सूची से हटाया गया
विज्ञापन


दूतावास ने कहा, इन सालों में, 'कन्फ्यूशियस संस्थानों ने भारत में चीनी भाषा शिक्षण को बढ़ावा देने और चीन-भारत के लोगों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे  भारतीय शिक्षा समुदाय द्वारा मान्यता मिली हुई है।'
विज्ञापन

 

दूतावास ने इस विषय का राजनीतिकरण न करने को कहा। दूतावास ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि भारतीय संबंधित पक्ष कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट्स और चीन-भारत उच्च शिक्षा सहयोग के उद्देश्य के साथ निष्पक्ष तरीके से व्यवहार करेगा। इसके राजनीतिकरण करने से बचेगा और चीन-भारत के लोगों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के स्वस्थ और स्थिर विकास को बनाए रखेगा।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें