इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों ने एक विदेशी नागरिक के पास से सोने के चार बिस्कुट बरामद किए हैं। बरामद बिस्कुट का वजन चार सौ ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर जांच में जुटे हैं।
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, यात्री की पहचान चीन निवासी जेइयान झांग के रूप में हुई। वह भूटान जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर आया था। एयरपोर्ट पर 11 फरवरी की रात करीब 2:45 बजे सीआईएसएफ के जवान यात्रियों के सामान की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेइयान झांग के हैंड बैग में सोने के चार बिस्कुट मिले। यात्री पूछताछ के दौरान कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।