फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China: चीन को भविष्य में भारत से और बेहतर संबंधों की उम्मीद, राजदूत फेइहोंग बोले- सीधी उड़ान भी जल्द...

Mon, 09 Jun 2025 04:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि भविष्य में भारत और चीन के बीच और बेहतर संबंध होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द ही फिर से शुरू होंगी। सीधी उड़ान सेवा 2020 से निलंबित हैं।
विज्ञापन
चीनी राजदूत शू फेइहोंग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने उम्मीद जताई कि चीन और भारत के बीच संबंध भविष्य में और बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सभ्यता हजारों साल पुरानी है। फेइहोंग ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द ही फिर से शुरू होंगी। सीधी उड़ान सेवा 2020 से निलंबित हैं।

विज्ञापन


कोलकाता में एक कार्यक्रम के इतर फेइहोंग ने कहा कि इन सदियों में से अधिकांश समय में दोनों देशों के बीच बहुत घनिष्ठ संबंध रहे हैं। सीमा विवाद के समाधान पर उन्होंने कहा कि जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीन और भारत के बीच हजारों वर्षों के संबंधों में, हमारे बीच मतभेदों का समय बहुत कम का है। हमें भविष्य की ओर देखना चाहिए।

US: बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के नये यात्रा प्रतिबंध आज से प्रभावी; इन देशों के लोगों की यूएस में एंट्री पर बैन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से बहुत काम किया जाना बाकी
फेइहोंग ने एक समारोह में चीनी भाषा में दक्षता हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए ओर कहा कि युवा पीढ़ी दोनों देशों की उम्मीदें है। इसलिए हमें विश्वास रखना चाहिए कि भविष्य में हमारे रिश्ते बेहतर से बेहतर होते जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसमें सीमा मुद्दों का समाधान भी शामिल है, तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सभी मतभेदों को सुलझाने का कारण है।
विज्ञापन


Pahalgam: 'पहलगाम नरसंहार इस्लामी हिंसा के वैश्विक रूप की प्रतिध्वनि'; विशेषज्ञ बोले- ये चरमपंथी विचारधारा...

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से बहुत काम किया जाना है, न केवल सरकार द्वारा, बल्कि थिंक टैंकों, छात्रों और विश्वविद्यालयों द्वारा भी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन और भारत के बीच अच्छे पड़ोसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण सहमति तैयार की है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें