फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान पर भारत के रुख के जवाब में है चीनी कार्रवाई: कमर आगा

Mon, 11 May 2020 07:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत और चीन का झंडा - फोटो : social media
विज्ञापन

मेरी समझ से सिक्किम सीमा पर यह चीन की कार्रवाई गिलगित और बाल्टिस्तान पर भारत के आक्रामक रुख का जवाब है। मौसम विभाग ने इन दो इलाकों के मौसम की हाल बताने का सिलसिला शुरू किया है। भारत से इसे अपना हिस्सा मानता रहा है।

विज्ञापन


चीन ने यह संदेश दिया है कि अगर भारत की नीति आक्रामक रही तो वह सिक्किम को फिर मुद्दा बनाएगा। चीन को पता है कि गिलगित व बाल्टिस्तान सामरिक दृष्टि से कितने अहम है। चीनी के इस रवैये की सबसे महत्वपूर्ण वजह कोरोना के मोर्चे पर अपने ही घर में बुरी तरह घिर जाना है। बड़ी संख्या में मौतों के अलावा लोगों के रोजगार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। कई देश चीन के खिलाफ गोलबंद हो सकते हैं।

कई देशों ने आयात करने की जगह अपने ही देश में निर्माण और उत्पादन की रणनीति बनाई है। चीन के निर्यात में 80 फीसदी तक कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जाहिर तौर पर इस मोर्चे पर चीन के लोगों में जबर्दस्त नाराजगी है।  
विज्ञापन


मुझे लगता है कि चीन जिस प्रकार चौतरफा संकटों से घिरा है, उससे कई और घटनाएं होंगी। चीन नए सिरे से सीमा पर तनाव पैदा कर भारत को परेशानी में डालने की कोशिश करेगा। इसलिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हालिया झड़पों को सीमा पर होने वाली आम झड़पों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह चीन की भारत के साथ तनाव बढ़ाने की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

पाकिस्तान का साथ देने और पूर्वोत्तर में सामरिक बढ़त हासिल करने की कोशिश

चीन का यह कदम पाकिस्तान को समर्थन देने का संदेश तो है ही। इसके साथ ही उसकी निगाहें सिक्किम के आसपास पूर्वोत्तर में भारत पर सामरिक बढ़त हासिल करने पर रही है। 1973 में अपनी इस मंशा के मद्देनजर चीन ने दोकलम  पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसे चिकन नेक कहा जाता है। ऐसा होता तो चीन सिलिगुड़ी के बेहद पास पहुंच जाता।

(हिमांशु मिश्र से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें