फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का साइबर अटैक : मुंबई के साथ ही पूरे देश में बिजली गुल करने की थी साजिश, सीईआरटी ने किया था आगाह

Mon, 01 Mar 2021 04:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन ने साइबर अटैक कर देशभर में बिजली आपूर्ति ठप करने की साजिश रची थी। वह चाहता था कि भारत डर जाए और सीमा पर ज्यादा आक्रामक रवैया नहीं अपनाए। चीन ने अपने हैकर्स समूह रेड इको के जरिए भारत के बिजली तंत्र पर मालवेयर शेडो पैड के  जरिए यह हमला किया था।

विज्ञापन


मुंबई में पिछले साल ऐतिहासिक रूप से बिजली गुल हुई थी, इसकी यही वजह मानी जा रही है। बिजली मंत्रालय ने सोमवार को माना कि इस साइबर अटैक को लेकर सीईआरटी ने बिजली कंपनी को 19 नवंबर 2020 को इस बारे में मेल भेज कर आगाह किया थाा।  मंत्रालय ने बताया कि 19 नवंबर को कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पांस टीम यानी सीईआरटी से प्राप्त मेल को देशभर के बिजली आपूर्ति केंद्रों को भेज दिया गया था। उसके अनुसार सभी केंद्रों ने इस खतरे से निपटने के उपाय किए थे।

बिजली मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद एनसीआईआईपीसी ने 12 फरवरी को मेल के जरिए सूचित किया था कि चीन के सरकार समर्थित हैकर्स समूह रेड इको समूह ने भारत के क्षेत्रीय बिजली वितरण केंदों व राज्य वितरण केंद्रों के सिस्टम में मालवेयर वायरस भेजकर इसे ठप करने की साजिश रची है। एनसीआईआईपी का गठन आईटी एक्ट 2000 के तहत 16 जनवरी 2014 को किया गया था। इसका काम देश के महत्वपूर्ण सूचना ढांचे की रक्षा करना है। बिजली मंत्रालय ने कहा कि सीईआरटी से नवंबर 2020 में चीन के साइबर हमले की सूचना मिलते ही एहतियाती कदम उठा लिए गए थे। 
विज्ञापन


मुंबई बिजली गुल में था चीन का हाथ!
इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल मुंबई में हुई ऐतिहासिक बिजली गुल के पीछे चीन का हाथ था। चीन चाहता था कि सीमा पर जारी तनाव को लेकर भारत ज्यादा कड़ा रवैया नहीं अपना सके, इसलिए उस पर साइबर अटैक किया जाए। मुंबई के मेगा बिजली कट के पीछे चीन था। उसके साइबर अटैक की वजह से मुंबई में बिजली गुल हुई थी। 

शेडो पैड था मालवेयर का नाम
चीन ने भारत की बिजली आपूर्ति ठप करने के लिए शेडो पैड नाम का मालवेयर वायरस तैयार किया था। इसे देश के बिजली आपूर्ति सिस्टम में घुसाकर पूरे देश की बिजली आपूर्ति ठप करने की साजिश थी। 

 

महाराष्ट्र के बिजली मंत्री बोले - सही लग रही चीनी हमले की रिपोर्ट

हाराष्ट्र के बिजली मंत्री नितिन राउत ने बताया कि जब मुंबई में बिजली गुल हुई तो मुझे लगा था कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। इसकी जांच के लिए तीन कमेटी बनाई गई थी। अब इस बारे में आई मीडिया रिपोर्ट सही लग रही है। इस बारे में साइबर सेल राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज शाम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 
 

दो घंटे ठप रही थी मुंबई

पिछले साल 12 अक्टूबर को मुंबई में एक ग्रिड ठप होने से बिजली गुल हो गई थी। इससे ट्रेनें भी रास्तें में ही रूक गई और महामारी के कारण घर से काम रहे लोगों का कार्य भी प्रभावित हुआ और आर्थिक गतिविधियों पर भारी असर पड़ा। आवश्यक सेवाओं के लिए बिजली आपूर्ति बहाल में दो घंटे लग गए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच का आदेश दिया था।

 
विज्ञापन

‘रिकॉर्डेड फ्यूचर’ ने किया खुलासा, भारत के साइडविंडर पर भी आरोप

‘रिकॉर्डेड फ्यूचर’ ने ऑनलाइन सेंधमारी से संबंधित रिपोर्ट के प्रकाशन के पूर्व भारत सरकार के संबंधित विभागों को इस बारे में अवगत कराया। अमेरिकी कंपनी के अध्ययन पर भारत सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। ‘रिकॉर्डेड फ्यूचर’ की रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि कथित रूप से भारत प्रायोजित समूह ‘साइडविंडर’ ने 2020 में चीनी सेना और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बताया। 

पीछे हट रही दोनों देशों की सेना
कंपनी की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब चीन और भारत की सेना पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले स्थानों से अपने सैनिकों को पीछे हटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें