लगभग दो महीने तक डोकलाम में चली तनातनी को पीछे छोड़ते हुए भारत और चीन अपने रिश्तों को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। चीनी महावाणिज्य दूत ने शुक्रवार को कोलकाता में यह बात कही।
चीनी महावाणिज्य दूत मा झांवु ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक साथ मिलकर काम करने से दोनों पक्षों के बीच सहयोग और लेन-देन भी बेहतर होगा।
दरअसल झांवु, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन की स्थापना की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोलकाता में शुक्रवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और चीन मिलकर काम कर रहे हैं।
पढ़ें- डोकलाम विवाद पर कार्रवाई की मांग करने वालों पर भड़का चीन, कहा- भारत दुश्मन नहीं
5 सितंबर को हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों देश साथ मिलकर काम करते रहेंगे तब तक हम सहयोग और लेन-देन को बढ़ावा देने में सफल रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देश डोकलाम विवाद को पीछे छोड़कर द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।